छत्तीसगढ़

CG NEWS : शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या का आरोप, खर्वे गांव में दफन शव निकाले जा रहे बाहर, FSL टीम जांच में जुटी

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्वे गांव में कथित रूप से शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर आठ लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी गांव में मौजूद है और साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।जानकारी के अनुसार मामले की जांच के तहत मृतकों के दफन शवों को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परीक्षण के जरिए मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौतें वास्तव में जहरीली शराब के कारण हुईं या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search