छत्तीसगढ़

Cg News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन, बस्तर पण्डुम समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का आज तीसरा और अंतिम दिन है। अपने दौरे के अंतिम दिन गृह मंत्री शाह बस्तर अंचल के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन बस्तर पण्डुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री शाह सुबह 10:50 बजे रायपुर स्थित मेफेयर होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग सुबह 11:55 बजे उनका जगदलपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा, जहां स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

जगदलपुर पहुंचने के बाद गृह मंत्री शाह दोपहर 12:10 बजे बस्तर पण्डूम के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वे समापन समारोह में शामिल होकर आदिवासी कलाकारों, पारंपरिक नृत्य-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयासों पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं।

बस्तर पण्डुम कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह दोपहर 2:15 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह ने राजधानी रायपुर में नक्सलवाद, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लिया। बस्तर पण्डूम में उनकी मौजूदगी को आदिवासी अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button