छत्तीसगढ़

तंत्र-मंत्र से पैसा डबल करने का झांसा देकर कारोबारी से साढ़े तीन लाख की ठगी

श्मशान की मिट्टी और पूजा-पाठ के नाम पर रची गई सुनियोजित ठगी, दो आरोपी फरार

रायपुर- राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए 100 गुना पैसा डबल करने का लालच देकर एक कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर ठगों की पहचान राहुल भारती और मयंक दास के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पीड़ित कारोबारी रुस्तम कुर्रे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी बहाने उसे ऑफिस से बाहर ले जाकर विशेष पूजा कराने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने श्मशान से मिट्टी लाने की बात कहकर कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये नकद ले लिए।आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में एक झोले में चिल्ड्रन नोट भरकर दिखाए और असली पैसों को अपने पास रखकर मौके से फरार हो गए। जब काफी देर तक आरोपी वापस नहीं लौटे, तब कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ।

घटना की शिकायत पर गुढियारी थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी की रकम बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद तंत्र-मंत्र और झूठे चमत्कारों के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search