छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 का आयोजन, 1.07 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव; 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और निवेश को लेकर बड़ी संभावनाएं सामने आई हैं। नवा रायपुर में बुधवार को आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 24 उद्योग समूहों ने प्रदेश में 1 लाख 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए। इन निवेश प्रस्तावों के जरिए करीब 20 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में निवेशक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए प्रदेश में उद्योग स्थापना और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डेढ़-दो साल में 8.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नई औद्योगिक विकास नीति और देश-विदेश में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले डेढ़-दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं में काम भी शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल निवेश प्रस्ताव हासिल करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारना और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करना है।

सेमीकंडक्टर, AI और डेटा सेंटर में निवेश पर जोर

छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक उद्योगों के साथ आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों का भी केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली, पानी, प्राकृतिक संसाधन, बेहतर अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। देश के मध्य में स्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ को बेहतर कनेक्टिविटी और बाजार तक पहुंच का लाभ भी मिलता है।

बस्तर में उद्योग और पर्यटन के खुलेंगे नए रास्ते

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई के बाद बस्तर में शांति और विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा है। सड़क, बिजली और संचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे बस्तर में उद्योग, पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण और स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्य सचिव विकास शील ने चित्रकोट जलप्रपात को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस्तर के पर्यटन स्थलों को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों में भी संभावनाएं

मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज, औषधीय पौधों, हर्बल उत्पादों, कृषि प्रसंस्करण और वेलनेस सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। स्थानीय उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर आधारित मॉडल पर काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्योग सचिव रजत कुमार ने नई औद्योगिक नीति और निवेशकों को दिए जा रहे प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार निवेश प्रस्तावों को वास्तविक औद्योगिक इकाइयों में बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search