छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा! फर्जी वेबसाइट और लिंक से सावधान, बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर हो रहे संभावित ऑनलाइन फर्जीवाड़े को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को अलर्ट किया है। बोर्ड के मुताबिक, कुछ अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया पेज छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम पर बुकिंग सुविधा देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान कराकर पर्यटकों के साथ ठगी की आशंका है।केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें बुकिंगपर्यटन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पर्यटक पर्यटन स्थलों, आवासीय सुविधाओं और अन्य पर्यटन सेवाओं की बुकिंग के लिए केवल छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान वेबसाइट, संदिग्ध बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर, विज्ञापन या सोशल मीडिया पेज के झांसे में आकर भुगतान न करें।

पर्यटन बोर्ड के नाम और लोगो का हो सकता है दुरुपयोग

बोर्ड के अनुसार साइबर ठगी करने वाले लोग छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम, प्रतीक चिन्ह, पर्यटन स्थलों की तस्वीरों और प्रचार सामग्री का इस्तेमाल कर फर्जी बुकिंग का झांसा दे सकते हैं। पर्यटकों को आकर्षक कीमतों पर होटल, पर्यटन आवास, टूर पैकेज या अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा सकता है।

ऐसे मामलों में ठग ऑनलाइन भुगतान कराने के बाद संपर्क बंद कर सकते हैं। इसलिए भुगतान से पहले वेबसाइट और बुकिंग प्रक्रिया की प्रामाणिकता की जांच करना बेहद जरूरी है।

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

पर्यटकों को खास तौर पर ऐसे ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी गई है, जिनमें

  • बाजार से बहुत कम कीमत पर बुकिंग का दावा हो।तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा हो।किसी निजी बैंक खाते में पैसा भेजने को कहा जाए।
  • अनजान मोबाइल नंबर या UPI के जरिए भुगतान मांगा जाए।
  • सोशल मीडिया के जरिए बुकिंग कराने का दावा किया जाए।
  • संदेह होने पर पहले करें पुष्टिकिसी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया पेज की प्रामाणिकता पर संदेह होने पर भुगतान करने से पहले पर्यटन बोर्ड की हेल्पलाइन से पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन हेल्पलाइन:📞 +91-7714224600📞 18001026415

पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें। फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत बुकिंग माध्यमों से सतर्क रहकर ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search