छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन

रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की होनहार महिला क्रिकेटर महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि महक को टीम की उपकप्तान (Vice-Captain) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राजनांदगांव की रहने वाली महक नरवासे पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ क्रिकेट का प्रमुख चेहरा रही हैं। वह छत्तीसगढ़ की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

वर्तमान में महक नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA), बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके चयन और उपकप्तान बनाए जाने से प्रदेश के क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है।

भारत और श्रीलंका के बीच 22 जून से अंडर-19 टी-20 श्रृंखला शुरू होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। महक दोनों श्रृंखलाओं में भारतीय टीम की उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

महक की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, कोचों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search