छत्तीसगढ़

बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

रायपुर। बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर, हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भुवनेश्वर कश्यप ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

इस दौरान उन्होंने चांशल की पहाड़ियों पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का बैनर प्रदर्शित कर अपने महाविद्यालय सहित बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search