छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर पीएम मोदी का दौरा सौभाग्य की बात : मंत्री केदार कश्यप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर राज्य के मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण है।कश्यप ने कहा छत्तीसगढ़ कभी पिछड़ेपन की पहचान से जाना जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आभार है, जिन्होंने इस राज्य का निर्माण कर नई पहचान दी। आज राज्य के गठन को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। वे प्रदेशवासियों को कई सौगातें देने वाले हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मोदी की गारंटी पर सवाल सिर्फ कांग्रेस उठा रही — मंत्री कश्यप

प्रधानमंत्री की घोषणाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री कश्यप ने कहा कि मोदी की गारंटी पर आम जनता नहीं, सिर्फ कांग्रेसी सवाल उठा रहे हैं। लेकिन जनता ने पहले ही कांग्रेस को जवाब दे दिया है। हर चुनाव में उन्हें हार का स्वाद चखाया है, और आगे भी यही स्थिति रहेगी।

छत्तीसगढ़ महतारी विवाद पर बोले केदार कश्यप – शांति भंग करने की कोशिश हो रही

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को लेकर जारी सियासत पर भी केदार कश्यप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मूर्ति को उखाड़ने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था, सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की है और मूर्ति दोबारा स्थापित कर दी गई है। अब कुछ लोग शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search