छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर बोले सीएम साय – “अब बनेगा सच्चा सोनार बांग्ला”

रायपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन और Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इसे राज्य की राजनीति का “ऐतिहासिक दिन” बताया। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रायपुर लौटते समय उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल विकास, सुरक्षा और रोजगार के नए दौर में प्रवेश करेगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सीएम साय ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद पश्चिम बंगाल की जनता की उम्मीदों को नई दिशा मिली है और सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार के गठन के साथ राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप रोजगार मिलेगा और बंगाल एक बार फिर “सोनार बांग्ला” के रूप में पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की ताकत से पश्चिम बंगाल में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। किसानों की समृद्धि, युवाओं के लिए अवसर, महिलाओं का सशक्तिकरण और सभी वर्गों के लिए न्यायपूर्ण विकास नई सरकार की प्राथमिकता होगी।

सीएम साय ने भरोसा जताया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search