छत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो, सप्लाई में न हो बाधा – बिजली कंपनियों के चेयरमैन IAS सुबोध सिंह का कड़ा रूख

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नए चेयरमैन Subodh Kumar Singh ने पदभार संभालते ही बिजली व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और पॉवर कंपनीज़ के चेयरमैन सुबोध सिंह ने डंगनिया स्थित मुख्यालय में जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार बैठकें लेकर साफ निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बैठक में उन्होंने कहा कि बिजली आज लोगों की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है, इसलिए सप्लाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टोल फ्री कॉल सेंटर 1912 को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ता शिकायतों के समाधान में रिस्पांस टाइम कम करने के निर्देश दिए।

चेयरमैन सुबोध सिंह ने बिजली व्यवस्था को आधुनिक और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई आधारित सिस्टम से विद्युत आपूर्ति, फॉल्ट मॉनिटरिंग, लोड मैनेजमेंट, शिकायत निवारण और सिस्टम मॉनिटरिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की आवश्यकता भी बताई, ताकि कार्य क्षमता और उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सके।

बैठक में जनरेशन कंपनी के एमडी S K Katiyar, ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी Rajesh Kumar Shukla और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक Bheemsingh Kanwar सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search