छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का गंभीर आरोप,कांग्रेस में जिलाध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, जो अब कांग्रेस से अलग हो चुके हैं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बृहस्पत सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग में जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को अनजान नंबर से कॉल आ रहे हैं और उनसे धन की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पदों की सौदेबाजी आम बात बन चुकी है।

कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर कुछ लोग पैसों की मांग कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संगठन में अब विचारधारा नहीं, बल्कि रुपयों का बोलबाला है।

कांग्रेस से निष्कासन के बाद बृहस्पत सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बृहस्पत सिंह को कुछ महीने पहले कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में सरगुजा और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाली है। उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज उठाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search