
रायपुर। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से उत्साहित छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खुशी जाहिर करने का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने लोगों को मुफ्त में झालमुड़ी खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
“बचपन से पसंदीदा है झालमुड़ी”
ओपी चौधरी ने कहा कि झालमुड़ी उनका बचपन से पसंदीदा नाश्ता रहा है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “आज इस जीत का स्वाद भी झालमुड़ी के साथ और खास हो गया है।”प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहनावित्त मंत्री ने इस मौके पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी जैसे साधारण लेकिन लोकप्रिय माध्यम से पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता से जुड़ाव बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता ऐसे नेतृत्व को अपना आशीर्वाद देती है और विकास की राजनीति पर भरोसा जताती है।जश्न में दिखा अलग अंदाजइस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने झालमुड़ी का आनंद लिया। मंत्री के इस अनोखे जश्न की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच भी हो रही है।



