आज से लागू हुई नई GST दरें, डिप्टी CM बोले- स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म,वित्त मंत्री बोले आमजनों को सीधी राहत

रायपुर – देशभर में आज से GST की नई दरें लागू हो गई हैं। सरकार ने इसे ‘GST बचत उत्सव’ नाम दिया है। प्रदेश के नेताओं ने इसे जनता के लिए बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि नई दरों से हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
डिप्टी CM अरुण साव का बयान
डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि GST 2.0 स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह उपहार देश की जनता को दिया है। इससे सामान्य उपभोक्ता से लेकर व्यापारी तक सभी को राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि नई व्यवस्था से टैक्स संरचना सरल होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज से GST उत्सव प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि नई दरें लागू होने से आमजन को सीधी राहत मिलेगी। साथ ही अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी। चौधरी ने कहा कि सरकार ने लंबे मंथन के बाद GST 2.0 की संरचना तैयार की है। इसमें करदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है।
क्या है GST 2.0?
नई व्यवस्था में कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स दरों में बदलाव किया गया है। दैनिक उपयोग की चीजों को सस्ता बनाया गया है, वहीं विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर टैक्स दरों में मामूली वृद्धि की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा।
अर्थव्यवस्था पर असर
वित्त विशेषज्ञों का मानना है कि GST 2.0 से कर संग्रहण में पारदर्शिता बढ़ेगी और कर चोरी पर अंकुश लगेगा। साथ ही डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में राजस्व बढ़ेगा और राज्यों को भी वित्तीय मजबूती मिलेगी।
https://cgbulletin.com/gst-festival-started-from-today-know-what-happened-cheap/: आज से लागू हुई नई GST दरें, डिप्टी CM बोले- स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म,वित्त मंत्री बोले आमजनों को सीधी राहत



