छत्तीसगढ़

नारायणपुर: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

नारायणपुर – अबूझमाड़ इलाके में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली का शव बरामद किया गया है, साथ ही मौके से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कैसे हुई मुठभेड़ की शुरुआत

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस बल और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले। सुबह करीब 6 बजे के आसपास छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से घंटों तक गोलीबारी होती रही।

दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। दो नक्सली का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है। पुलिस को मौके से बंदूक और अन्य हथियार भी मिले हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि आशंका है कि कई अन्य नक्सली घायल हुए हैं और जंगल में छिपे हो सकते हैं। नारायणपुर SP ने की पुष्टिनारायणपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुबह से मुठभेड़ चल रही है। एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं। बाकी की जानकारी अभियान पूरा होने के बाद साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जवान सुरक्षित हैं और इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search