छत्तीसगढ़राजनीति

NIA की कार्रवाई माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कदम, बस्तर में शांति स्थापित होगी-विजय शर्मा,डिप्टी सीएम

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में की गई 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी का स्वागत किया है। यह कार्रवाई अरनपुर IED ब्लास्ट मामले (Aranpur IED Blast) से जुड़ी है, जिसमें वर्ष 2023 में जिला बल के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए थे। विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा इस मामले में सब कुछ स्पष्ट है, कार्रवाई होनी ही चाहिए। एनआईए की यह कार्रवाई माओवादी संगठन CPI (Maoist) के सशस्त्र कैडरों (Armed Cadres) के खिलाफ निर्णायक कदम है। तलाशी में नकदी, लेवी रसीदें और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। ऐसी कार्रवाइयों से बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।

SIR पर कांग्रेस को घेरा

वोटर लिस्ट में संशोधन (SIR – Special Intensive Revision) और BLO (Booth Level Officer) नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कांग्रेस इस विषय पर चर्चा तब करेगी जब उनका आपसी विवाद खत्म होगा। पर तब तक समय निकल चुका होगा। उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे, और सरकार इस दिशा में पूरी सख्ती से काम करेगी।

हमने दिल चुराया है, वोट नहीं…

बिहार चुनाव में भाजपा के वोट बैंक पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा BJP ने दिल चुराया है, वोट नहीं। जनता BJP को दिल से पसंद करती है। दिल चुराने के लिए परिश्रम चाहिए, 24 घंटे काम करना पड़ता है। हम हर दिन जनता के लिए मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई “फिक्स वोट बैंक” नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और कार्य के आधार पर समर्थन मिलता है।

धान खरीदी पर बोले – “पारदर्शिता के साथ होगी खरीदी”

राज्य में आगामी धान खरीदी सीजन को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा राज्य सरकार पूरी तैयारी में जुटी है। पिछली बार रिकॉर्ड धान खरीदी हुई थी, इस बार भी उतनी ही मात्रा खरीदी जाएगी। बाहर से धान लाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, पकड़े जाने पर धान को राजसात किया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि BJP सरकार पारदर्शिता बनाए रखेगी और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button