छत्तीसगढ़

रूफ टॉप सोलर उपभोक्ताओं को झटका, अतिरिक्त बिजली खरीद की दर 20% घटी,अब 2.50 रुपये की जगह 1.94 रुपये प्रति यूनिट पर खरीदेगी बिजली कंपनी अतिरिक्त बिजली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बिजली नियामक आयोग के नए फैसले से बड़ा झटका लगा है। आयोग ने ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त बिजली की खरीद दर में लगभग 20 प्रतिशत की कमी कर दी है। अब बिजली वितरण कंपनी उपभोक्ताओं से अतिरिक्त बिजली 1.94 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यही दर 2.50 रुपये प्रति यूनिट थी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आयोग के इस निर्णय के बाद उन उपभोक्ताओं की आय प्रभावित होगी, जिन्होंने अपने घरों, संस्थानों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाए हैं और अपनी आवश्यकता से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में आपूर्ति करते हैं। पहले अतिरिक्त बिजली बेचने पर उन्हें प्रति यूनिट 2.50 रुपये का भुगतान मिलता था, लेकिन अब यह घटकर 1.94 रुपये रह जाएगा।

रूफ टॉप सोलर योजना का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, बिजली उत्पादन में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और बिजली बिल कम करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का अवसर उपलब्ध कराना है। हालांकि नई दर लागू होने से अतिरिक्त बिजली बेचने पर मिलने वाली राशि कम हो जाएगी, जिससे सोलर प्लांट लगाने वाले कई उपभोक्ताओं की आर्थिक गणना प्रभावित हो सकती है।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि खरीद दर में कमी का असर भविष्य में नए रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के निर्णय पर भी पड़ सकता है। हालांकि उपभोक्ताओं को अपने स्वयं के उपयोग की बिजली सोलर प्लांट से मिलने के कारण बिजली बिल में होने वाली बचत का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा। वहीं, अतिरिक्त बिजली की खरीद नई निर्धारित दर 1.94 रुपये प्रति यूनिट के अनुसार की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search