Raipur News: रावतपुरा फेस-2 में बिना लेआउट बने 40 मकानों पर चला निगम का बुलडोजर, अरुण साव बोले- शुरुआत में ही रोकें अवैध निर्माण

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 में बिना लेआउट के बने करीब 40 मकानों पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
मंत्री अरुण साव ने कहा कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बनने के बाद कार्रवाई करने के बजाय निर्माण के दौरान ही रोकना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सजग और अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
निर्माण के समय ही हो निगरानी
अरुण साव ने कहा कि अधिकारियों को निर्माण की शुरुआत से ही निगरानी करनी चाहिए। यदि कोई निर्माण नियमों के विपरीत किया जा रहा है तो उसे शुरुआती स्तर पर ही रोक दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब भी अवैध निर्माण की जानकारी सामने आई है, उसकी जांच कर कार्रवाई की गई है। लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अवैध निर्माण होने ही न पाए।
अधिकारियों को दिए निर्देश
नगरीय प्रशासन मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर लगातार नजर रखें और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई केवल निर्माण पूरा होने के बाद नहीं, बल्कि शुरुआत में ही होनी चाहिए।
रावतपुरा फेस-2 में हुई निगम की कार्रवाई के बाद अब अवैध निर्माण और बिना लेआउट निर्माण को लेकर प्रशासन की निगरानी पर सवाल भी उठ रहे हैं।




