छत्तीसगढ़

मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस मनाएगी ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’, अरुण साव ने किया पलटवार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने 17 सितंबर को ‘महंगाई-बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता आयोजित कर महंगाई, बेरोजगारी, रोजगार और आर्थिक मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करने की बात कही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कांग्रेस का कहना है कि पत्रकार वार्ताओं के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए जाएंगे। पार्टी कथित वादाखिलाफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखने की बात कह रही है।

भूपेश बघेल के सवाल, पूछा- दीये, बाती और तेल का खर्च किस मद से?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रायपुर में करीब 25 लाख दीये जलाने की तैयारी है।इस आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी उत्सव के रूप में मनाती है, इस पर उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन उनका सवाल सरकारी मशीनरी की भूमिका और आयोजन के खर्च को लेकर है।

स्कूलों में दीप जलाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर जगदलपुर में स्कूली छात्रों और छात्रावास के बच्चों से दीप सजवाने को लेकर आपत्ति जताई गई है। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है कि स्कूली बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल करना पड़ रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

चौक-चौराहों पर ‘लॉलीपॉप’ बांटने का ऐलान

कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राजधानी के चौक-चौराहों पर ‘लॉलीपॉप’ बांटने की बात भी कही गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन में विभिन्न वर्गों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए।

कांग्रेस ने छात्र, किसान, बेरोजगार, उद्योगपति, व्यापारी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और कथित वादाखिलाफी पर सवाल खड़े करने की बात कही है।

डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

कांग्रेस के सवालों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लाखों दीप जलाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर साव ने कहा कि ‘उन्हें जहां हिसाब मांगना है, वहां मांगें।’ उन्होंने कहा कि 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को लेकर तीखी टिप्पणी की।

महंगाई को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उनके बयान के अनुसार, उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पाकिस्तान जाकर वहां महंगाई की स्थिति देखने की बात कही और कहा कि भारत में मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन के कारण दुनिया की तुलना में महंगाई नहीं है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search