छत्तीसगढ़

76th Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज भव्य दीपोत्सव, आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा पूरा देश, जानें छत्तीसगढ़ में क्या होगा खास

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तेलीबांधा मरीन ड्राइव में शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान करीब 25 लाख दीये एक साथ जलाने की तैयारी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

13 किलोमीटर के रूट पर सजेंगे दीये

सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में मरीन ड्राइव समेत करीब 13 किलोमीटर के रूट पर दीप सजाने की तैयारी की गई है। लाखों दीयों की रोशनी से राजधानी का यह क्षेत्र जगमगाएगा।

CM विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल:कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था

बड़े स्तर पर होने वाले आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की गई हैं।

रायपुर में आयोजित होने वाला यह दीपोत्सव प्रदेश के बड़े आयोजनों में शामिल है, जिसमें लाखों दीयों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search