छत्तीसगढ़
सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी की तैयारी तेज, CBI दफ्तर पहुंचे वकील; सुरक्षा बढ़ाई गई

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जल्द ही सौरभ चंद्राकर को विशेष CBI कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए CBI दफ्तर में सभी जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, CBI के वकील भी दफ्तर पहुंच चुके हैं। सौरभ चंद्राकर का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इधर, सौरभ की पेशी को देखते हुए CBI कार्यालय और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।




