छत्तीसगढ़

मरवाही में गर्ल्स हॉस्टल में घुसे 3 जंगली हाथी, 58 छात्राओं का रेस्क्यू; कटहल की खुशबू खींच लाई हाथियों को

मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही इलाके में सोमवार आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन जंगली हाथी एक गर्ल्स हॉस्टल की बाउंड्री तोड़कर परिसर में घुस गए। हॉस्टल में उस समय 58 छात्राएं मौजूद थीं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि हॉस्टल परिसर में लगे पेड़ों पर पके कटहल की खुशबू के कारण हाथी वहां पहुंचे। हाथियों ने हॉस्टल की बाउंड्रीवाल को करीब 5 अलग-अलग जगहों से तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा गार्ड के कमरे के दरवाजे और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि घटना के वक्त गार्ड कमरे में मौजूद नहीं था।

हाथियों के हॉस्टल परिसर में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात के अंधेरे में सावधानी बरतते हुए सभी 58 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे सुरक्षित हॉस्टल में पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी छात्रा या हॉस्टल कर्मचारी को चोट नहीं आई। सभी छात्राएं सुरक्षित हैं।

घटना के बाद सोमवार सुबह हॉस्टल परिसर में मौजूद सभी पके कटहल हटवा दिए गए, ताकि हाथी दोबारा आकर्षित होकर परिसर में न आएं। इसके साथ ही हाथियों की दोबारा एंट्री रोकने के लिए हॉस्टल की बाउंड्री के चारों ओर 5 फीट गहरा सुरक्षा गड्ढा (Trench) खोदने के निर्देश दिए गए हैं।

हाथियों के हॉस्टल में घुसने की इस घटना ने एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष और वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की चुनौती को सामने ला दिया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search