छत्तीसगढ़
सीएम साय के निर्देश पर सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा की तारीखों में बदलाव, युवाओं को बड़ी राहत

रायपुर। 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
अभ्यर्थियों की समस्या संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर के बजाय 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का हर अवसर मिलना चाहिए। परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण कोई भी पात्र अभ्यर्थी किसी अवसर से वंचित न हो, इसी उद्देश्य से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।



