छत्तीसगढ़राजनीति

बैज बस्तर के विकास के लिए ब्रिज नहीं, बैरियर हैं : संतोष पांडेय

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बस्तर का विकास बड़ा मुद्दा बन गया है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि “बैज बस्तर के विकास के लिए ब्रिज नहीं, बल्कि बैरियर हैं।”पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ की तस्वीर तेजी से बदल रही है। उन्होंने यह बातें शनिवार को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

सांसद और प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही है। भाजपा शुरू से ही बस्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही भाजपा सरकारों ने बस्तर की प्रगति के लिए योजनाएं बनाई थीं। उन्होंने याद दिलाया कि जब सुंदरलाल पटवा बस्तर के प्रभारी मंत्री थे, तब विकास की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकारों ने उन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

कांग्रेस कभी भी विकास की पक्षधर नहीं रही है। आज भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जब कनेक्ट बस्तर की शुरुआत की, तो कांग्रेस उसमें भी रोड़े अटका रही है -संतोष पांडेय

लोहंडीगुड़ा में बैज की नाकामी पर सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से सीधे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि लोहंडीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से जनता ने बैज को विदा कर दिया।

बैज बताएँ कि लोहंडीगुड़ा और बस्तर के औद्योगिक विकास के लिए उन्होंने क्या किया? हकीकत यह है कि बैज औद्योगिक विकास के विरोधी रहे हैं।पांडेय ने आरोप लगाया कि बस्तर से कांग्रेस का उद्योग मंत्री होने के बावजूद वहाँ निवेश और उद्योग की उपेक्षा हुई।

कांग्रेस ने बस्तर के विकास में अवरोध पैदा किया

संतोष पांडेय ने कहा कि बस्तर के विकास को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता ऐतिहासिक रही है। मोरारजी देसाई जब प्रधानमंत्री थे, तब वे स्वयं बस्तर आए थे और कई योजनाओं की शुरुआत की थी।भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इसके उलट कांग्रेस ने हमेशा बस्तर की प्रगति में बाधा डाली। कांग्रेस ने बस्तर के उद्योग और विकास की संभावनाओं को दबाया है। आज भी कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button