छत्तीसगढ़अपराध

कोरबा में लकड़ी तस्करों की गुंडागर्दी, बीट गार्ड और वनपाल को बंधक बनाकर की मारपीट

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में जंगल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जोगीपाली गांव में लकड़ी तस्करों ने बीट गार्ड और वनपाल को बंधक बनाकर बर्बरतापूर्वक मारपीट की। जानकारी के अनुसार, दोनों वनकर्मियों ने सागौन की अवैध लकड़ी की जांच की थी, जिसके बाद तस्करों ने हमला कर दिया।

कर गांव ले जाया गया और जमकर मारपीट की गई। घटना के दौरान 20–25 लोगों की भीड़ ने वनकर्मियों पर हमला किया और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर गांव ले जाया गया।

हमले के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मुख्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना से वन विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। यह मामला वनकर्मियों पर बढ़ते हमलों और अवैध तस्करी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button