छत्तीसगढ़
CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, SSA, JSA और ASO की नई पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में सचिवालय सेवा के कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। 13 अक्टूबर 2026 को जारी तीन अलग-अलग आदेशों में वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) की नवीन पदस्थापना के निर्देश दिए गए हैं।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से जारी इन आदेशों में कर्मचारियों के वर्तमान विभाग और नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना वाले विभाग में काम करना होगा।




