छत्तीसगढ़अपराध

रायपुर में खुलेआम गुंडागर्दी: चाकू की नोंक पर पैर छुकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और बदमाशों में पुलिस का खौफ मानो खत्म होता दिख रहा है। ताज़ा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चंगोराभाठा तालाब के पास कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू की नोंक पर धमकाया और पैर छुकर माफी मंगवाते हुए पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाश युवक पर चाकू तानकर डराने की कोशिश कर रहे हैं और उसके बाद उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद से आसपास के लोगों में भी भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अपराधी ऑनलाइन आसानी से मिलने वाले चाकुओं और हथियारों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे शहर में अपराध बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि अपराधी खुलेआम वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाह

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चा पूरे शहर में फैल गई है।डीडी नगर थाना पुलिस के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण मामला बन गया है कि वह दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे।स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर रोक और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी पर लगाम लगाई जा सके।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button