छत्तीसगढ़राजनीति

वीडियो एडिट कर CM की छवि धूमिल करने का प्रयास, भाजपा ने कराई शिकायत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज एसपी कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को रायगढ़ के बोईरदादर में सामाजिक सम्मेलन के दौरान आदिवासी युवाओं को उद्योग स्थापित करने पर एक रुपए प्रति एकड़ में भूमि आवंटन की योजना संबंधी बात कर रहे थे। लेकिन रायगढ़ निवासी मनीषा गोंड ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को एडिट कर, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर वायरल किया, जिससे जनता और किसानों के बीच गलत संदेश गया।

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नाम के फेसबुक पेज से भी इसी एडिटेड वीडियो को साझा कर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। पार्टी का कहना है कि यह कृत्य न केवल जनता को भ्रमित करता है बल्कि मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाने की सोची-समझी राजनीतिक साजिश भी प्रतीत होती है।

भाजपा ने दोनों आईडी होल्डरों तथा इस साजिश में शामिल अन्य व्यक्तियों परभारतीय सुरक्षा संहिता एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कांग्रेस के पास मुद्दों का अभाव है, इसलिए वह मुख्यमंत्री के भाषण को एडिट कर भ्रामक प्रचार कर रही है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है, जो कांग्रेस को रास नहीं आ रहा।”शिकायत देने वालों में प्रमुख रूप से बृजेश पांडेय, अमित चिमनानी, शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, रिसिराज पिठवा, अंजनेश शुक्ला, अमित मैशरी, गुंजन प्रजापति, सत्यम दुवा, अकबर अली, नवीन शर्मा, शिवजलम दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, राजकुमार राठी, अर्पित सूर्यवंशी, वंदना राठौर, वासु शर्मा, रविंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search