छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए

रायपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार शाम 11 IAS अफसरों के तबादले किए है। जबकि 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए है। सरकार ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाकर उनका तबादला सरगुजा कलेक्टर के रूप में किया है। कुणाल दुदावत को कोरबा का नया कलेक्टर बनाया गया है। पूर्व में भाजपा नेता ननकीराम कवर ने कोरबा कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उनको हटाने की मांग की थी। साथ ही सरगुजा कलेक्टर को भारत चुनाव आयोग के अनुमोदन के बाद अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।
6 जिलों के कलेक्टर बदले गए
अजीत वसंत कलेक्टर सरगुजा, कुणाल दुदावत कलेक्टर कोरबा, देवेश कुमार ध्रुव कलेक्टर दंतेवाड़ा, प्रतिष्ठा ममगाई कलेक्टर बेमेतरा, नम्रता जैन कलेक्टर नारायणपुर, अमित कुमार कलेक्टर सुकमा पदस्थ किए गए है।
देखे सूची






