छत्तीसगढ़

ओडिशा से आई बीमार हथिनी की धमतरी में मौत, 7 दिन तक चला इलाज

धमतरी। ओडिशा के जंगलों से आई बीमार हथिनी की धमतरी में मौत हो गई है। हथिनी का बीते सात दिनों से लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।जानकारी के अनुसार, हथिनी का इलाज जंगल सफारी और कानन पेंडारी से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा था। विशेषज्ञों ने पूरी निगरानी में हथिनी का उपचार किया, हालांकि उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया।

हथिनी की मौत की पुष्टि उप निदेशक वरुण जैन ने की है। उन्होंने बताया कि हथिनी की तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।वन विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हथिनी की मौत के कारणों को लेकर आगे की आधिकारिक जानकारी साझा किए जाने की बात कही गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button