छत्तीसगढ़

किसानों को बड़ी राहत: CM साय के निर्देश पर धान खरीदी के लिए दो अतिरिक्त दिवस

5 और 6 फरवरी तक तीन श्रेणियों के किसानों को मिलेगा धान विक्रय का अवसर

रायपुर। प्रदेश के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अब किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिवस 5 एवं 6 फरवरी 2026 तक की सुविधा प्रदान की गई है। यह निर्णय उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जो विभिन्न कारणों से निर्धारित तिथियों पर अपनी उपज का विक्रय नहीं कर सके थे।

इन तीन श्रेणियों के किसान कर सकेंगे धान विक्रय

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त अवधि में निम्नलिखित श्रेणियों के किसानों को धान बेचने की अनुमति दी गई है

वे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया, लेकिन जिनका सत्यापन नहीं हो सका।

वे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया।

वे किसान, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, किंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए।

व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्ककिसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बारदाना (बोरा) एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।

किसान हित में सरकार की प्रतिबद्धता

आज राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता, उनकी उपज के सुरक्षित और निर्बाध विक्रय तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल न केवल किसानों का भरोसा बढ़ाएगी, बल्कि खरीदी व्यवस्था को अधिक समावेशी और व्यावहारिक बनाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button