छत्तीसगढ़

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, सात जिलों में शुरू होंगे शहीद वीर नारायण श्रम अन्न केंद्र

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

रायपुर। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को नवा रायपुर अटल नगर में श्रम विभाग की दो चरणों में मैराथन समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

प्रथम चरण की बैठक में श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों की योजनाओं और कारखानों में श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा की समीक्षा की गई। मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कारखानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें, श्रमिकों के हितों और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराएं तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित उद्योगों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने मासिक निरीक्षण रिपोर्ट की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप श्रमिक भाई-बहनों को सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक अधिनियम पर विशेष फोकसबैठक में कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक अधिनियम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को ईएसआईसी और पीएफ का लाभ सुनिश्चित करने, श्रमिकों की संख्या का सत्यापन करने तथा ठेकेदारों को जारी लाइसेंस के अनुरूप ही श्रमिकों के नियोजन की जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही निजी कंपनियों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उपादान भुगतान और प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर भी बल दिया गया।

सात जिलों में शुरू होंगे शहीद वीर नारायण श्रम अन्न केंद्र

श्रम मंत्री ने शहीद वीर नारायण श्रम अन्न केंद्र की समीक्षा करते हुए मुंगेली, सक्ती, जगदलपुर, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और जशपुर सहित सात जिलों में शीघ्र केंद्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के निर्देशदूसरे चरण की बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा सेवाओं और औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा की समीक्षा की गई। मंत्री ने डिस्पेंसरी की ओपीडी संख्या बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण इलाज, स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति, प्रमुख डिस्पेंसरी में सुविधाओं के विस्तार तथा उद्योगों में नजदीकी डिस्पेंसरी की जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्रम विभाग के सचिव हिमशखर गुप्ता, डिप्टी सेक्रेटरी विपुल गुप्ता, अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े, बीओसी सचिव गिरीश रामटेके सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button