छत्तीसगढ़

Exclusive: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, नई थीम और नए विजन के साथ आएगा सरकार का तीसरा बजट : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी है कि प्रदेश का बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह वर्तमान सरकार का तीसरा बजट होगा, जिसे नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट “विकसित भारत” के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। बजट में समावेशी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता, बुनियादी ढांचे का विस्तार, युवा, किसान और गरीब कल्याण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विशेष फोकस रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा बजट प्रस्तुत करना है, जो प्रदेश के दीर्घकालीन विकास, रोजगार सृजन, सामाजिक संतुलन और आर्थिक प्रगति को नई दिशा दे। बजट के माध्यम से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप सामने आएगा।वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी बजट छत्तीसगढ़ की जरूरतों और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक, दूरदर्शी और जनहितकारी होगा।

23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा आगामी बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। यह सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण सेसत्र के पहले दिन, 23 फरवरी को माननीय राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय कार्यों का संचालन किया जाएगा।

24 फरवरी से सत्र के अधिकांश कार्यदिवसों में प्रश्नोत्तर काल एवं शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं, 27 फरवरी, 13 मार्च और 20 मार्च को अंतिम ढाई घंटे में अशासकीय कार्य भी लिए जाएंगे।

होली के चलते कई दिन बैठक नहीं: मार्च माह में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च (होलिका दहन), 4 मार्च (होली) तथा इसके बाद 5 और 6 मार्च को विधानसभा की बैठक नहीं होगी। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार-रविवार को अवकाश रहेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button