छत्तीसगढ़

बीजेपी का ‘गांव चलो अभियान’ कल से, 14 अप्रैल तक गांव-गांव पहुंचेगी पार्टी

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai समेत वरिष्ठ नेता करेंगे ग्रामीण दौरा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का ‘गांव चलो अभियान’ 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए भाजपा गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क, संवाद और संगठन विस्तार पर जोर देगी।पार्टी के इस विशेष अभियान में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक सीधे ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे।

गांवों में जनसंपर्क और सीधा संवाद

अभियान के दौरान भाजपा नेता गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और स्थानीय मुद्दों को भी सीधे सुना जाएगा।

हर विधानसभा में चुने गए 50 गांव

पार्टी की ओर से इस अभियान के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 50 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। संगठनात्मक बैठकें करेंगे। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे। ग्रामीणों के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करेंगे।

संगठन और जनाधार मजबूत करने पर फोकस

‘गांव चलो अभियान’ को भाजपा संगठन की दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। यह अभियान सिर्फ जनसंपर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का प्रयास भी होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और भाजपा नेताओं के ग्रामीण दौरों के चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।इस अभियान को भाजपा के ग्रामीण जनाधार को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search