छत्तीसगढ़अपराध

राजधानी समेत कई जिलों में सक्रिय शातिर चोर, पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बनाता है निशाना

रायपुर में 3 समेत प्रदेशभर में करीब 10 बड़ी उठाईगिरी की वारदात, CCTV में कैद हुआ आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों एक अनोखा और बेहद शातिर चोर सक्रिय है, जिसने पेट्रोल पंपों को अपना निशाना बना रखा है। आरोपी का तरीका इतना चालाक है कि वह पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों का विश्वास जीतता है, फिर सही मौका देखकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो जाता है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले किसी एक कर्मचारी से बातचीत कर उसका नाम और पहचान जान लेता है। इसके बाद वह उसी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए दूसरे कर्मचारी के पास पहुंचता है और खुद को परिचित या विश्वसनीय बताकर पूछताछ और पतासाजी करता है। इसी दौरान वह कर्मचारियों को भरोसे में लेकर नोटों से भरा बैग उठाकर चंपत हो जाता है।

रायपुर के कई पंपों पर वारदात: आरोपी ने रायपुर के अभनपुर, मुजगहन और गुढियारी स्थित पेट्रोल पंपों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। यही नहीं, राजधानी से बाहर भी उसने कई जिलों में एक जैसी उठाईगिरी कर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

आरोपी के खिलाफ जिन जिलों में वारदात सामने आई है, उनमें शामिल हैं:रायपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, छुईखदान। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 10 बड़ी उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

CCTV में कैद हुई करतूत: इस शातिर चोर की कई वारदातें CCTV कैमरों में कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी आरोपी की तस्वीर आपस में साझा कर अलर्ट जारी किया है, ताकि अन्य पंप इस तरह की ठगी और चोरी से बच सकें।

पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत: लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। नकदी कलेक्शन और शिफ्ट बदलने के दौरान अब अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

कई जिलों की पुलिस और क्राइम ब्रांच एक्टिव: मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर के गुढियारी, अभनपुर और मुजगहन थानों समेत कई जिलों के थानों में FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस की टीमें भी आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।पुलिस का मानना है कि आरोपी एक ही पैटर्न पर वारदातों को अंजाम दे रहा है, जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि वह प्रदेशभर में लगातार मूवमेंट कर रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search