छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में UCC पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का समर्थन, “समानता और एकता की दिशा में बड़ा कदम – डॉ. सलीम राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने राज्य सरकार के समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि देश अब किसी विशेष विचारधारा या तुष्टीकरण की राजनीति से नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। उनके अनुसार, यह निर्णय समाज में समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कुछ सरकारों द्वारा वोट बैंक की राजनीति के चलते समाज में भ्रम और भय का माहौल बनाया गया, लेकिन अब नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्य नेतृत्व में प्रदेश “सबका साथ, सबका विकास” की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

डॉ. राज ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार विभिन्न धर्मों के लोग एक मंच पर अपनी परंपराओं के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उसी तरह UCC भी सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करेगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पहल का समर्थन करें, ताकि प्रदेश में समानता, न्याय और विकास का मार्ग और अधिक सशक्त हो सके।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search