पश्चिम बंगाल के नतीजों पर डिप्टी CM अरुण साव बोले – जनता ने तृणमूल कांग्रेस को “टाटा बाय बाय” कर दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पांच राज्यों में सामने आ रहे चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
पश्चिम बंगाल में “कमल खिलने” पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जनता ने तृणमूल कांग्रेस को “टाटा बाय बाय” कर दिया है और यह बदलाव जनता की इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जनता के साथ हुए अत्याचार और माताओं-बहनों के अपमान का जवाब लोगों ने मतदान के जरिए दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि “सनातन का अपमान करने वालों को भी जनता ने सबक सिखाया है।
असम में तीसरी बार NDA की सरकार
असम चुनाव नतीजों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनने जा रही है। उन्होंने हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विरोधियों द्वारा किए गए कथित षड्यंत्रों को जनता ने नकार दिया है।
पुडुचेरी और तमिलनाडु पर भी प्रतिक्रिया: डिप्टी सीएम ने कहा कि पुडुचेरी में भी NDA सरकार बनने के संकेत हैं। वहीं तमिलनाडु के संदर्भ में उन्होंने कहा कि “सनातन का अपमान करने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।”
कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: अरुण साव ने इन रुझानों को कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।
डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रभार वाले दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत
डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रभार वाले दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। एक सीट पर 40,000+ मतों से जीत तो दूसरी सीट पर 33,000+ मतों से जीतइन नतीजों को भाजपा के लिए मजबूत जनसमर्थन का संकेत माना जा रहा है।



