छत्तीसगढ़

असम में कल होगा भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, CM साय समेत छत्तीसगढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

रायपुर। असम में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कल किया जाएगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 7 बजे असम के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी समारोह में शामिल होने असम जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

भाजपा के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल हों

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार लेंगे शपथ

Himanta Biswa Sarma को भाजपा विधायक दल की बैठक में लगातार दूसरी बार नेता चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब वह कल लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने वर्ष 2021 में पहली बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में दोबारा सरकार बनाई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search