छत्तीसगढ़राजनीति

विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ बैज बैठे धरने पर,कार्रवाही नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

अंबिकापुर/सूरजपुर। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अब और उग्र होने की स्थिति में पहुंच गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मंगलवार शाम 6 बजे तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उनका सूर्यास्त तक उपवास रहता है और यदि तब तक प्रशासन ने उचित निर्णय नहीं लिया तो वह इसे भूख हड़ताल में बदल देंगे।

दरअसल, सूरजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। कांग्रेस लगातार इस कार्रवाई को निरस्त करने की मांग कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर 25 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया, जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेता थाना परिसर के सामने ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नरेंद्र जैन के घर पहुंचकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसे लेकर कांग्रेस लगातार पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे तक टीएस सिंह देव स्वयं धरना स्थल पर मौजूद रहे और प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ प्रदर्शन में डटे रहे। मंगलवार सुबह 11 बजे से भी वे धरना स्थल पर मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो शाम 6 बजे से टीएस सिंह देव और दीपक बैज भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search