छत्तीसगढ़अपराध

पेंड्रा में ज्वेलरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट का विरोध करने पर 3 बदमाशों ने मारी गोली

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी बाजार में देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। ज्वेलरी व्यापारी पप्पू सोनी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाश दुकान में पहुंचे थे और लूटपाट की कोशिश कर रहे थे।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, व्यापारी पप्पू सोनी ने लूटपाट का विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही Chhattisgarh Police और कोटमी पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search