छत्तीसगढ़राजनीति

पीएम आवास शहरी 2.0 को मंजूरी पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, बोले- चुनाव जीतते ही साय सरकार ने आवास पर किया पहला हस्ताक्षर

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने सबसे पहले गरीबों के आवास की चिंता की। जिन आवासों को पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने रोक दिया था, उन पर साय सरकार ने सत्ता संभालते ही पहला हस्ताक्षर किया। प्रदेश के 84 नगरीय निकायों के लिए नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के सिर पर छत होनी चाहिए और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

धनतेरस के अवसर पर सांसद संतोष पांडेय मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा को युवाओं के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अग्निवीर की सौगात के बाद यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक और बड़ी सौगात है।

कांग्रेस में विरोधियों की सूची बनाकर भेज रहे पदाधिकारी

कांग्रेस की रैली में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी को लेकर सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपने-अपने विरोधियों की सूची बनाकर भेजी जा रही है। कुछ लोग कार्रवाई करने की तैयारी में हैं, तो कुछ कार्रवाई करवाने में लगे हैं। कांग्रेस के भीतर आपसी खींचतान और सिर फुटव्वल देखने को मिल रही है।

‘यह अर्जुन नहीं, दुर्योधन है और 10 जनपथ में गांधारी पट्टी बांधकर बैठी हैं’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान कि कांग्रेस अर्जुन है और हर चक्रव्यूह को तोड़ेगी, पर संतोष पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि यह अर्जुन नहीं, दुर्योधन है। उन्होंने कहा कि 10 जनपथ में गांधारी पट्टी बांधकर बैठी हैं। उन्हें अपने पुत्र दुर्योधन के सिवाय कोई दिखाई नहीं देता। महाभारत में दुर्योधन का जो हश्र हुआ, वही कांग्रेस का भी होने वाला है। कांग्रेस का पतन निश्चित है।

बस्तर में अमन-चैन के माहौल में जलेंगे दीप

बस्तर के गांवों में दीप जलने और खुशियां मनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि कोंटा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बस्तर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब वहां अमन और चैन की बयार बह रही है। दीपों की रोशनी से बस्तर जगमगाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search