छत्तीसगढ़अपराध

बालोद में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, कार से 65 लाख रुपए कैश जब्त

बालोद। बालोद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 65 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, कार सवार केशकाल से बालोद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाटी के पास पुरूर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को कार से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसके बाद रकम जब्त कर ली गई।

पुलिस अब कैश से जुड़े दस्तावेजों और रकम के स्रोत की जांच कर रही है। मामले में आयकर विभाग को भी सूचना दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search