छत्तीसगढ़

बस्तर में वर्षों की सेवा का मिला लाभ, 61 इंस्पेक्टरों की मैदानी इलाकों में पोस्टिंग

रायपुर – छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे पुलिस अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड ने बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए वन टाइम प्रमोशन के तहत इंस्पेक्टर बने 61 अधिकारियों की पोस्टिंग बस्तर संभाग से बाहर विभिन्न जिलों में कर दी है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश पर पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर हैं। आदेश बुधवार को जारी किया गया।

सूत्रों के अनुसार सूची में शामिल अधिकांश अधिकारी लंबे समय से बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात थे और कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राज्य सरकार की नीति के अनुरूप इन अधिकारियों को अब प्रदेश के अन्य जिलों में पदस्थापना दी गई है।

इस निर्णय को पुलिस बल के मनोबल से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों तक सेवा देने वाले अधिकारियों को राहत देने और पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search