छत्तीसगढ़देश

CG BIG NEWS: पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारण जिले का निवासी है और पिछले कुछ समय से अकलतरा क्षेत्र में रह रहा था।

प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क के महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको के विभिन्न नंबरों के माध्यम से संपर्क में था और संवेदनशील सूचनाएं तथा महत्वपूर्ण लोकेशन पाकिस्तान भेजता था।

जांच में मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी को पाकिस्तान से हथियार उपलब्ध कराए जाने के बाद एक विशेष टारगेट को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search