छत्तीसगढ़

Eastern Slam 2026 का आगाज, पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित ईस्टर्न स्लैम 2026 (ASF सिल्वर स्टेटस – 5 स्टार इवेंट) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन देश-विदेश के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

उद्घाटन समारोह में जेएसपीएल के अध्यक्ष एस.एस. बजाज, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।पहले दिन अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के क्वालिफिकेशन मुकाबले खेले गए। अंडर-11 में आरुष सरकार, अभिक नायक और ह्रिधान कान्हे ने जीत दर्ज की, जबकि अंडर-17 वर्ग में अनामेय रुंगटा, अधिराज अग्रवाल, सिद्धार्थ रामदास और दिव्याम उपाध्याय विजयी रहे।

अंडर-15 वर्ग में शौर्य चांडक, अगस्त्य जैन, मयंक शर्मा और अर्जुन कनोडिया ने अपने मुकाबले जीते।आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में मुकाबले और रोमांचक होंगे। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search