छत्तीसगढ़

NCERT के ‘आपातकाल’ चैप्टर पर बोले मंत्री ओपी चौधरी- युवाओं को जानना चाहिए लोकतंत्र की हत्या का इतिहास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कक्षा 9 की एनसीईआरटी की किताब में आपातकाल (Emergency) पर अध्याय शामिल किए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास का एक काला अध्याय है और नई पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा, “आपातकाल देश के इतिहास का एक कड़वा और काला सच है। यह हमारे इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए युवाओं को यह जानना चाहिए कि उस दौर में क्या हुआ था। इसी दृष्टि से एनसीईआरटी ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया है, जो बेहद आवश्यक था। देश के युवाओं को यह भी पता होना चाहिए कि उस समय लोकतंत्र की हत्या किस तरह हुई थी।

“गौरतलब है कि एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक में 1975-77 के आपातकाल से जुड़ा अध्याय शामिल किया है। इसे लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी एनसीईआरटी के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इतिहास के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से विद्यार्थियों को अवगत कराना जरूरी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search