छत्तीसगढ़

Nakti Gaon: विधायक कॉलोनी बसाने के लिए हटाया जा रहा कब्जा, नकटी गांव में विरोध; बुलडोजर पर पथराव

रायपुर। राजधानी के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बसाने की तैयारी के तहत कब्जे हटाने की कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू हुई। पुलिस और प्रशासन की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई ग्रामीण बुलडोजर के सामने खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बुलडोजर पर पथराव भी किया गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव बढ़ गया।

स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि विधायक कॉलोनी के विकास कार्य के लिए कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीण कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई से जुड़े प्रमुख आंकड़े:

85 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की तैयारी

14 बुलडोजर लगाए गए

करीब 4,000 पुलिस जवान तैनात

250 कोटवारों की ड्यूटी

300 ग्राम प्रहरियों को भी लगाया गया

फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search