छत्तीसगढ़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को पहुंचेंगे रायपुर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 10:45 बजे AIIMS रायपुर पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।दीक्षांत समारोह के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे AIIMS से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

एयरपोर्ट से AIIMS तक सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एयरपोर्ट से AIIMS तक के रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर रिहर्सल और मॉकड्रिल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य सचिव ने ली तैयारियों की समीक्षा

दौरे से पहले सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और प्रोटोकॉल समेत तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है। मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक लेकर उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search