छत्तीसगढ़

एनालॉग पनीर के बाद दूध-दही और मक्खन में मिलावट करने वालों पर कसेगा शिकंजा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- नहीं छोड़ेंगे

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि दूध, दही, मक्खन, पनीर समेत किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और अलर्ट मोड पर है।

रेलवे स्टेशन पर 500 किलो पनीर जब्त होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि रेलवे परिसर में कार्रवाई की अपनी प्रक्रिया होती है, लेकिन राज्य सरकार पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “वे डाल-डाल हैं, तो हम पात-पात हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

“मेडिकल छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले?

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और सरकार मामले पर विचार कर रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना: 2028 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावों पर तंज कसते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “कांग्रेस नेताओं के एक पॉकेट में पेट्रोल और दूसरे में माचिस है। कांग्रेस में आपसी घमासान है, वह कभी एकजुट होकर काम नहीं कर सकती। कांग्रेस केवल प्लान बनाती है, एक्शन नहीं करती।”

बृजमोहन अग्रवाल के पत्र पर दिया बयान

रायपुर कमिश्नरेट के विस्तार को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र का समर्थन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की सुरक्षा और हितों से जुड़े मुद्दे उठाना होता है। कांग्रेस की आलोचना पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बृजमोहन अग्रवाल से जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाना सीखना चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search