छत्तीसगढ़अपराध

लिव-इन में रह रही बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, बहन का आरोप- पार्टनर ने मारपीट के बाद की हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने छात्रा के साथ रह रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मृतका की पहचान भारती नेताम (19) निवासी कोकपुर, जिला कांकेर के रूप में हुई है। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी और पिछले 6-7 महीनों से कोंडागांव निवासी सावंत बघेल के साथ बोरियाकला स्थित किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

मृतका की बड़ी बहन देविका नेताम ने पुलिस को बताया कि सावंत को भारती पर किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क का शक था, जिसके चलते वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। एक दिन पहले भारती ने फोन कर बताया था कि उसके साथ फिर मारपीट हुई है और वह घर लौटना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। इस पर देविका ने उसे ऑनलाइन 3 हजार रुपये भेजे थे।

4 अगस्त की रात परिवार को सूचना मिली कि भारती को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5 अगस्त को परिजन रायपुर पहुंचे तो उन्होंने भारती की आंख के नीचे, गर्दन के पीछे और शरीर पर चोट के निशान देखे। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

देविका नेताम की शिकायत पर मुजगहन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य संदेही सावंत बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search