छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे पर CM साय, PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विकास, सुरक्षा और बस्तर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री साय की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात संभव है। बैठक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर के विकास के लिए तैयार किए गए रोडमैप को प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही राज्य में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा प्रमुख एजेंडा रह सकती है।

हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलताओं और बड़ी संख्या में हुए आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री गृह मंत्री को राज्य की प्रगति की जानकारी दे सकते हैं। बस्तर में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को गति देने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

ग्रामीण कनेक्टिविटी और रोजगार पर भी फोकस:दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं।इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी, भारतनेट परियोजना, बुनियादी ढांचे के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य सरकार बस्तर में सुरक्षा अभियान के साथ-साथ विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search